जानकर चौंक जाएंगे अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind in Hindi,सम्मोहन क्या है

जानकर चौंक जाएंगे अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind ,सम्मोहन क्या है? यहां जानें: इस पूरे ब्रह्मांड में सबसे सुंदर और अंतहीन कुछ
जानकर चौंक जाएंगे अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind ,सम्मोहन क्या है? यहां जानें: इस पूरे ब्रह्मांड में सबसे सुंदर और अंतहीन कुछ है तो वह है हमारा मन। खुद की शक्ति से बढ़कर और कोई शक्ति नहीं ।हमारे दिमाग में ऐसी बहुत सारी शक्तियां हैं, जो अभी तक छुपी हुई है, अवचेतन मन और सम्मोहन के अवस्था के संपर्क द्वारा आपमें एक अद्भुत शक्ति जन्म लेती है।

मुख्य बिन्दु 
  • दिमाग में ऐसी बहुत सारी शक्तियां हैं, जो अभी तक छुपी हुई है, निष्क्रिय पड़ी हुई हैं। लेकिन इन्हें सक्रिय किया जा सकता है।
  • सेल्फ तकनीक एक ऐसी तकनीक है। जिसके जरिए आप अवचेतन मन को चेतन मन से जोड़कर आसानी से अपने मन को कंट्रोल कर सकते है।सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं।
  • अवचेतन मन और सम्मोहन के अवस्था के संपर्क द्वारा आपमें एक अद्भुत शक्ति जन्म लेती है।

जानकर चौंक जाएंगे अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind ,सम्मोहन क्या है
अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind ,सम्मोहन क्या है

अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind 

  • हमारे तंत्रिका तंत्र के अधिकांश तंत्रिकाओं पर मस्तिष्क का कंट्रोल रहता है लेकिन कुछ तंत्रिकाओं जैसी छोटी आंत बड़ी आंत आमाशय आदि पर ब्रेन का नियंत्रण नहीं होता
  • यह स्वतंत्रता पूर्वक काम करते हैं जैसे सांस लेना खाना खाते हैं तो पचाने का कार्य स्वता रूप से होने लगता है
  • आपको नियंत्रित आपका मस्तिष्क करता है।
  • मन का कोई रंग अंग नहीं है, मन एक अदृश्य शक्ति है। मन की गति सबसे तेज होती है। 
  • यह एक पल में ही विश्व की किसी भी भाग में पहुंच सकती है और लौट सकती है
  • अर्थात् ब्रह्मांड के किसी भाग के विषय में कल्पना या अनुमान कर सकता है
  • और यह कल्पना ही मनुष्य को कर्म करने की प्रेरणा देता है
  • अवचेतन मन की शक्ति से कुछ चमत्कारी चीजें भी हो सकता है भूत, भविष्य, वर्तमान भी देखा जा सकता है।
  • आपको क्या लगता है गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कैसे हुई होगी
  • अंदाजा लगाया जा सकता है हालांकि अब तक इसका जवाब किसी ने भी नहीं दे पाया है 
  • गौतम बुद्ध अपना भूत भविष्य कैसे देख पाएं। कमेंट में बताना जरूर। Read more
  • आपके अवचेतन मन के अंधेरे कमरे में ब्रह्मांड की सारी सूचना बंद है 
  • जरूरत है बस उस तक पहुंचने की, कुछ भी अद्भुत होता है तो उसका संबंध है हमारे अवचेतन मन का प्राकृतिक और ब्रह्मांड के सीधा संबंध संपर्क के कारण होता ही है।
  • यहां तक कि लिफाफे में बंद पत्र को भी पढ़ सकते हैं। किसी भी चीज को हिला सकते हैं
  • बहुत अजीब अजीब और अद्भुत, अकल्पनीय सूचनाएं/न्यूज़ सुना और देखा होगा।
  • यह सब हमारे अवचेतन की शक्ति है। हमारे सोल का हमारे साइकी में बहुत बड़ा रोल है।

सम्मोहन क्या है : अवचेतन मन की शक्ति का रहस्य Power of Subconscious Mind in Hindi

हमारा मस्तिष्क कंप्यूटर की तरह होता है मानो सॉफ्टवेयर की तरह दिखते हैं जो ठीक ठीक काम करता है।

सम्मोहन वह कला है जिसके द्वारा मनुष्य उस अर्धचेतनावस्था में लाया जा सकता है जो समाधि या स्वप्नवस्था से मिलती-जुलती होती है 

किंतु सम्मोहित अवस्था में मनुष्य की कुछ या सब इंद्रियां उसके वश में रहती है

सम्मोहन में चेतन मन स्विच ऑफ कर देते हैं और अवचेतन मन पर काम करते हैं तब स्लिप से रिजेम्बल होता है इसे सम्मोहन कहते है।

यह लाखो वर्ष पहले घटी घटनाओं को देख सकता है और लाखों वर्ष बाद भी सभी घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

और इस प्रकार समय भी मन को बांध कर नहीं रख सकता। मन की इसी विशेषता ने सम्मोहन विद्या को जन्म दिया।

वास्तव में कोई भी व्यक्ति अपनी कल्पनाओं से अधिक कार्य नहीं कर सकता है और इस भौतिक संसार में मन पूरी तरह लिप्त हो चुका है।

जिसकी वजह से हमारी कल्पना शक्ति सीमित हो चुकी है। लेकिन यह संभव है।

सम्मोहन क्यों करते हैं :Power of Subconscious Mind

  • ऐसे कई कठिन अनसुलझी सवाल या कोई भी ऐसी बात आपके मन में गहनता से नहीं बैठता है तो आप सम्मोहन की प्रक्रिया करते हैं
  • तो आप बहुत ही गहनता से उस बात को मन में बैठा पाते हैं जैसे पढ़ाई, ध्यान एकाग्रचित्त, मेडिटेशन के जरिए कर सकते हैं।
  • सम्मोहित हुआ व्यक्ति की कल्पना शक्ति उच्चतम शिखर पर पहुंच जाती है
  • और उसकी बुद्धि अत्यंत तेजी गति से काम करने लगती हैं।
  • उसके सभी ज्ञानेंद्रिय सतर्क हो जाती है जिस से सम्मोहित हुआ व्यक्ति हमारी हर बात को बहुत आसानी से मानने लगता है 
  • और कठिन से कठिन सवालों को आसानी से हल कर लेता है ।
  • सम्मोहन में आपके आंतरिक और बाह्य क्षमता बढ़ जाती है किसी के काबू में तब आते हैं जब आप मूर्छित अवस्था में होते हैं।
  • व्यक्ति दूसरों की बात बिना सोचे समझे मानने लगता है क्योंकि इसका संबंध मन मतलब अवचेतन मस्तिष्क से है
  • लेकिन किसी भी व्यक्ति का आपकी विल पावर उसकी स्वेच्छा के बिना सम्मोहित करना उचित नहीं होगा
  • आपकी जिंदगी में कोई समस्या है और आपको समझ में नहीं आ रहा कि
  • आपके साथ क्यों हो रहा है, ऐसा क्यों हूं मैं, इस काम का सामर्थ्य नहीं है मुझमें
  • यह सब मेरे साथ क्यों हो रहा है वैगरह वैगरह। इसका सूचना आपके अवचेतन मन में जरूर रहता है
  • आत्म- सम्मोहन द्वारा अपनी मंजिल को पा सकते हैं। अपने रोगों भी ठीक कर सकते हैं।

मनोवैज्ञानिक सम्मोहन क्यों करते हैं - 

मनोवैज्ञानिक सम्मोहन के द्वारा समस्या की जड़ तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। 
  • जब सम्मोहन करता किसी को भी सम्मोहित करता है तो उसकी भौतिक संसाधनों से मन हटकर एकाग्र होने लगता है
  • जिससे उसकी कल्पना शक्ति बढ़ जाती है। सम्मोहन करता सम्मोहित व्यक्ति को जो भी आदेश देता है।
  • वह उसको पूर्ण रूप से निभाता है। जिसके तरह तरह के और अद्भुत प्रभाव देखने को मिलता है
  • व्यक्ति की मानसिक तकलीफ दूर होती है तथा उसके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
  • लेकिन चेतन मन ऐसा नहीं है। चेतन मन वह स्तर है जिससे कि बाहरी संसार से संबंध रखता है। वह सभी क्रियाकलापों तभी करता है।
  • जब मनुष्य जागृत अवस्था में होता है अच्छे बुरे तर्क- वितर्क की पहचान बताता है।
  • सोया हुआ व्यक्ति को निर्देश देता है तो वह कार्य नहीं करता है क्योंकि उसका मन मस्तिष्क सोया हुआ है।
  • अवचेतन मन समस्त संसार से संबंध रखता है चाहे मनुष्य निद्रावस्था में हो यह जागृत अवस्था में हमेशा चलता रहता है
  • सभी प्रकार की स्थितियां, पुरानी घटना इसी अवस्था में होती है।
  • अवचेतन मन द्वारा किया गया कार्य मनुष्य की मस्तिष्क की जानकारी में नहीं रहता है।
  • लेकिन निद्रा अवस्था मैं इसकी कार्य शक्ति और तेजी से बढ़ जाता है
  • सम्मोहन में हम व्यक्ति को ऐसी कृतिम निद्रा देते हैं। जिससे कि चेतन मन पूरी तरह सो जाए 
  • लेकिन मस्तिष्क जागा रहे जो कि अवचेतन मन के नियंत्रण में आएगा 
  • तब सम्मोहनकर्ता सम्मोहित व्यक्ति से कोई भी कार्य करा सकता है। इस समय चेतन मन भी सो जाता है लेकिन अब चेतन मन कभी नहीं सोता।
  • गहरी नींद में सोया व्यक्ति को अवचेतन मन ही जगाता है जैसे प्यास, मूत्र, गंतव्य स्थान, नींद में चलना आदि अवचेतन मन का ही खेल है।

सम्मोहन में अवचेतन मन का बहुत बड़ा हाथ होता है।

अवचेतन मन हर समय जीवन की सुरक्षा करने की सोचता है। फ्रांस में एक प्रोफेसर थे जिनका नाम था हिप्पोलइट बरनेम।
  • केस- 1 एक दिन उनके पास एक मरीज आया जिसकी जीभ पैरालाइज हो चुकी थी।
  • वह अपनी जीभ को हिला नहीं पा रहा था ऐसा उसने कहा।
  • हिप्पोलाइट ने मरीज से कहा कि उनके पास एक इंस्ट्रूमेंट है, वो उसे जब मरीज के मुंह में डालेंगे तो वह ठीक हो जाएगा
  • मरीज ने यह बात मान ली। हिप्पोलाइट ने फिर उसके मुंह में एक पॉकेट थर्मामीटर डाल दिया 
  • और बस फिर यह मरीज कुछ ही देर बाद हिलने लगा।
  • केस 2 एक बार हिप्पोलाइट ने एक लड़की के पीठ पर पोस्टेज स्टॉप लगाते हुए कहा कि तुम्हारी पीठ में फोड़ा हो गया है
  • कुछ दिन बाद उस लड़की को ठीक उसी जगह फोड़ा हो गया
  • यानी कि आप किसी के शरीर में बदलाव ला सकते हैं अगर आप उसके माइंड में किसी तरह का भी सुझाव डाल दें
  • इसीलिए जब आप किसी और के लिए कोई प्रार्थना करें तो याद रखें कि उनके अवचेतन मन तक आप अपना विश्वास भेज सकते हैं 
  • और ऐसा करने पर बेहतरीन नतीजे देख सकते हैं
  • एक कहावत है डॉक्टर आप की चोट पर दवा लगाता है लेकिन ठीक करने वाला ऊपर है
  • चाहे आप उसे भगवान बुलाएं या ब्रम्हांड और अवचेतन मन की शक्ति कहें।
  • जब हम कोई विश्वास करते हैं, कोई दुआ कोई प्रार्थना करते हैं जो सोचते हैं वह भी थाऊट वेब, ध्वनि तरंग के जरिए ब्रह्मांड से रिलेट होता है और ब्रह्मांड वही रिटर्न करता है।
  • आपकी पूरी शक्ति में उसमें शामिल होती है और फिर वह आपको प्राप्त होती है।
  • आपको इस शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए कोई धर्म, जाति, या रंग के होने की जरूरत नहीं है।
  • ऐसे ऐसे बहुत सारे केस है घटनाएं है जो आपको देखने को मिलती रहती होगी।
  • आप अपनी सोच की शक्ति से अपनी जिंदगी जैसी चाहे वैसी बना सकते हैं।
  • अवचेतन मन आपके दिमाग की वह अंधेरा कमरा है जिसकी गहराई में जाने के बाद ही आप उसकी गहराई का पता लगा सकते हैं
  • कि इसमें कितना असीम शक्तियां है। कितना पावरफुल है। आप अपनी इस शक्ति से जीवन में जो चाहे पा सकते हैं।

सम्मोहन कब करते हैं- 

सम्मोहन में मनोवैज्ञानिक हमेशा एक खास उद्देश्य, मनोवैज्ञानिक विकारों व मानसिक बिमारियों इत्यादि को ठीक करने के लिए करते है।

सम्मोहन से किसी भी तरह का समस्या का हल किया जा सकता है - चाहे मानसिक हो या शारीरिक ।

सम्मोहक कूए ने इसके द्वारा असाध्य बिमारियाँ दूर की है, लाखों मरीजों को ठीक किये है । स्वास्थ्य, रिलेशनशिप, कैरियर यहां तक शारीरिक समस्या भी। All in one selatution.

लोगों में सम्मोहन को लेकर भ्रांतियाँ है- लोगों का मानना है कि सम्मोहन के द्वारा हमें सम्मोहित कर वश में कर लिया जाएगा और हमसे जो चाहे वह करवाया जाएगा।

याद रखें बिना आपके इजाजत और आपके बिलपावर के बिना कोई भी आप को सम्मोहित नहीं कर सकता। बस पोस्टहिप्नोटिक भूलने की बीमारी में व्यक्ति सम्मोहन के दौरान की घटनाओं को याद नहीं रख पाता।

कुछ लोग इसका इस्तेमाल गलत उद्देश्य या मनोरंजन के लिए करते है। बाबा लोग समाज में अपना विशेष स्थान बनाए रखने के लिए तथा स्वार्थ सिद्धि करते हैं।

अपने स्वार्थी में, मनमानी, मनोरंजन और समाज में अपना सर्वोच्च स्थान बनाए रखने के लिए तंत्र-मंत्र वशीकरण द्वारा आपके दिमाग से खेलते हैं। समाज में ऐसे ढोंगी बाबाओं की कमी नहीं है और आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

आत्मसम्मोहन, सम्मोहन आदि हम अवचेतन मन के संपर्क में आकर हमारी जिंदगी की समस्या को सुलझाने के लिए करते हैं।यह बाबाओं द्वारा किया गया वशीकरण नहीं है।

सम्मोहन बहुत बड़ा तथा चर्चित विषय है। और गहराई से फिर कभी चर्चा करेंगे। मनोविज्ञान कि यह दुनिया बहुत बड़ी है। आप शुक्रगुजार होंगे कि आप को अवचेतन मन की इन शक्तियों के बारे में इतनी कम उम्र में पता लग गया है।

सतर्कता- 

लेकिन याद रखें यह इतना भी आसान नहीं। चेतन मन का अवचेतन मन से जोड़ना सबके बस की बात नहीं, इसमें सतर्कता बहुत ही आवश्यक है। ध्यान रहे आप इसमें चूक गए तो दिमाग पैरालाइज भी हो सकता है, जान भी जा सकती है। 

इसलिए मनोवैज्ञानिक की परामर्श अति आवश्यक है। विशेषज्ञ के सलाह के बिना ना करें। इसका गलत उद्देश्य से गलत कार्य के लिए प्रयोग ना करें।

तो अब आप जान चुके हैं कि आप कितना शक्तिशाली है आपका दिमाग कितना शक्तिशाली है। यह बात तो विज्ञान भी जानता है कि इंसानी दिमाग में असीम शक्तियां छुपी हुई है और दुनिया में कभी ना समझने वाली यानी मिस्टीरियस इंसानी दिमाग ही है।