दूसरों के मन की बात कैसे जाने - बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला साइकोलॉजी कैसे सीखे मन की बात जानने का मंत्र महिलाओं के मन की बात कैसे जाने

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला साइकोलॉजी कैसे सीखे मन की बात जानने का मंत्र महिलाओं के मन की बात कैसे जाने किसी के दिमाग को कंट्रोल कैसे करें

इंसान की बॉडी लैंग्वेज यानी कि उसकी देह भाषा उसके बारे में बहुत सी ऐसी बातें बोल जाता है जिनको कि वह इंसान कभी बोल नहीं सकता। अगर आपको सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज को समझना आ गया तो आपको पता होगा कि वो आपसे सच बोल रहा है या झूठ बता रहा है।

दोस्ती करना चाह रहा है या पीछा छुड़ा रहा। पसंद नहीं करता या दिल का हाल छुपा रहा है। सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि पलकें (Eyelid) भी सामने वाले की मन की बात उजागर कर देती है।

अगर तो किसी की पलके नॉर्मली झपक रही हो तो ठीक है लेकिन अब पलके बहुत तेजी से लगातार झपक रही है तो आप समझ सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति ठीक नहीं है। उनको कोई स्ट्रेस है । तो आज आप इसके बारे में जानने वाले है..

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज

किसी इंसान की बॉडी लैंग्वेज उसके बारे में बहुत कुछ बता जाते हैं और उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे कई बॉडी लैंग्वेज के टिप्स जिनको जानने के बाद आप दूसरों के माइंड को रीड कर पाएंगे। और यह जानने के बाद के बाद आप दूसरे की फीलिंग, दूसरों के बिहेवियर, दूसरों के स्वभाव दूसरों के मन में क्या चल रहा है  हमेशा जान पाएंगे।

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला
दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज Eyes Movement

आँखे - मन की बात

कहते है न बहुत कोशिश की अपनी भावनाओं को छुपाने की पर क्या पता था आंखें ही सब राज खोल देती हैं ।दोस्तों दूसरों की आंखों की पुतलियां, पलकें, आई कांटेक्ट आईबॉल हमें बता देती है कि -

उनके मन में क्या चल रहा है तभी तो कहते हैं आंखें दिल का आईना होती है। कैसे दूसरों की आंखों से आप ये समझ सकते हैं। प्यूपिल यानी की आंखों की पुतलियां भी सामने वाले की मन की बात कह जाती है।

अगर आप से बात करने वक्त उनकी आंखों की पुतलियां(Pupil) फैली हुई सी है। तो इसका मतलब है कि - वह आपसे अट्रैक्टेड है वह आपको पसंद करते हैं आपका साथ चाहते हैं लेकिन हर बार ऐसा हो जरूरी नहीं है।

बहुत बार आसपास की लाइट की वजह से जब रोशनी बहुत ज्यादा होती है तो आंखों को चुभती है और उसकी वजह से से भी पुतलियां फैल जाती हैं। दोस्तों एक इंसान की आइबॉल्स (Eyeballs)भी बहुत कुछ कह जाते हैं इतना कि वो इंसान खुद भी ना कह सके।

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज

दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला - जब किसी से बात कर रहे हो और उसके आइबॉल्स (Left side up) लेफ्ट की साइड ऊपर की तरफ हो तो समझ जाए कि वह किसी बात को याद करने की कोशिश कर रहे हैं अपने दिमाग अपने में मेरी पर जोर डाल रहे हैं और वही अगर उनके आइबॉल्स राइट साइड में ऊपर की तरफ हो तो समझ जाए कि -

वो कल्पना कर रहे है कुछ सोच रहे है कुछ इमैजिन कर रहें हैं, वो कुछ क्रिएट कर रहे हैं, या हो सकता है कि वो झूठ बना रहे हैं (Constructing) जो चीज एक्जिस्ट नहीं कर रही है वह चीज बनाने की कोशिश कर रहे हैं।झूठ को पकड़ा जा सकता है आई कांटेक्ट के साथ बात करें।
  • जब कोई आपकी आंखों में देखते हुए आपसे बातें कर रहा है
  • तो इसका मतलब यह है कि -
  • वह आपकी बातों में आपको सुनने में इंटरेस्टड है आपसे बातें करने में इंटरेस्टेड है। 
  • हां अगर कोई बहुत ज्यादा देर आपको देखे ही जा रहा है
  • जिसको की नॉर्मल लैंग्वेज में घुरना कहते हैं, अगर कोई ऐसा कर रहा है
  • तो तो इसका मतलब है कि आप से परेशान है, आपसे गुस्सा है, वह आपसे इरिटेटेड है।
  • और अगर कोई आपकी बातें सुनते सुनते आप से नजर नहीं मिला रहा है
  • तो इसका मतलब है कि वह या तो अनकंफरटेबल है या आपकी बातों में इंटरेस्ट नहीं है
  • वैसे में खुद से ही समझदारी दिखाते हुए चुप हो जाना चाहिए।
  • फिर ऐसी टॉपिक बदले किसी ऐसे टॉपिक पर बात करें
  • जिसमें वो कंफर्टेबल हो जिसमें वो इंटरेस्टेड हो।

पलकें - मन की बात कैसे जाने

 सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि पलकें (Eyelid) भी सामने वाले की मन की बात उजागर कर देती है। अगर तो किसी की पलके नॉर्मली झपक रही हो तो ठीक है लेकिन अब पलके बहुत तेजी से लगातार झपक रही है

तो आप समझ सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति ठीक नहीं है। उनको कोई स्ट्रेस है। लेकिन अगर कोई अपनी पलकें बिल्कुल कम झपका रहा या जानबूझकर कोशिश कर रहा है कि उनकी आंखें ज्यादा ना झपके तो इसका मतलब है कि वह कोशिश कर रहा है, आपसे अपनी फीलिंग अपनी इमोशन को छुपाने की।

आप नोटिस करेंगे कि ये जो चेस प्लेयर्स होते हैं ना जब गेम चल रहा होता है तो अपनी पलकें कम से कम झपकाते हैं ताकि सामने वाला जो प्लेयर है उनकी आंखों के पढ़ कर उनके मन में चल रही हुई बातों को समझ ना पाए।

होंठ - 

 दूसरों से बात करते हुए उसकी होठों की तरफ देखकर आप समझ सकते हो कि उसके मन में क्या चल रहा है। अगर तो बात करने वक्त सामने वाले ने अपने होंठ अंदर के तरफ बंद कसके बंद किए हुए तो आप समझ सकते हैं कि -
  • वह आपकी बात से इत्तेफाक नहीं रखते।
  • उन्हें आपकी बात सही नहीं लग रही है।
  • वह आप से सहमत नहीं है।
  • अगर कोई बार-बार अपने लिप्स को बाइट (Stressed) कर रहा है तो समझ सकते हैं कि -
  • वह इस वक्त अधिक परेशान हैं।
  • वो किसी बात से तनाव में है या उन्हें कोई चिंता सता रही है।
  • अगर कोई बार-बार अपने मुंह पर हाथ रख रहा अपने होंठ अपने हाथों से छुपा रहा है तो -
  • इसका मतलब वह अपने इमोशन्स छुपाना चाहते है।
  • वह नहीं चाहते कि आप उनकी भावनाओं को पढ़ ले या दिल का हाल जान लें।


दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज - मन पढ़ने की कला
दूसरों के मन की बात कैसे जाने: बॉडी लैंग्वेज Lips होंठ 

हाथ

 बहुत बार बात करने वक्त लोग अपने हाथों से बहुत कुछ सिगनल्स दे जाते हैं । अगर तो सामने वाले इंसान ने बात करने वक्त अपने हाथों की मुट्ठी बहुत टाइट बंद कर रखी है तो इसका मतलब है कि वह भी बहुत गुस्सा है, परेशान है और अपने गुस्से को या अपनी परेशानी पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है (Annoyed)। 

अगर सामने वाला बात करने वक्त अपने हाथों को फोल्ड कर लेता है तो इसका मतलब है कि वो डिफेंशिव मूड में है। यानी कि खुद को बचाए रखना चाहते हैं। वो खुद से ही सिमट कर रह जाना चाहते हैं।

इन शार्ट फोल्ड इन हैंड का मतलब वो आपसे घुलना मिलना नहीं चाहते। वो आपसे बहुत ज्यादा सहमत नहीं करना चाहते। वो अपने आप में रिजर्वड़ रहना चाहते हैं खुद को बचाए रखना चाहते हैं ज्यादा विस्तार होने से।

अगर कोई अपने दोनों हाथ पीछे रख कर आप से बात कर रहा है तो इसका मतलब है कि वह आपसे बातें करने में अच्छा महसूस नहीं करें रहे हैं। या किसी चिंता में है या गुस्से में , हां लेकिन कोई स्टूडेंट अपने टीचर से कुछ बात करता है और वह अपने हाथ पीछे की तरफ करता है तो वो रिस्पेक्ट है। वो बोर नहीं हो रहा और गुस्सा नहीं हो रहा।

Fingers Movement

और अगर कोई बात करनी वक्त अपनी उंगलियां बार-बार टेबल पर बजा रहा हो तो इसका मतलब है कि वो किसी बात से बहुत फ्रस्ट्रेटेड है। बहुत दुखी है या फिर वो आपकी बात से बोर हो रहे हैं या फिर चिंता में हैं दुःखी है ।

तो आप सारी एक्टिविटी से जान सकते हैं कि अब आपको किसी से कितनी देर बात करनी है या नहीं करनी, क्या करनी है। कहां पर बात रोक देनी है। क्या कोई आपसे बात करने में कितना इंटरेस्टड है। आप इस तरह उस इंसान को समझ सकते हैं उनके माइंड को रिड कर सकते हैं। Learn more

आप इस पोस्ट के कमेंट में बताएं कि आपने अब तक बात करते समय समाने वाले इंसान में क्या सामना किया है। सामने वाले व्यक्ति में कौन सी एक्टिविटी देखी है या खुद कैसी एक्टिविटी करते हैं।

संदर्भ
  1. अमेरिकन लेखक रॉबर्ट ग्रीन
  2. मानव स्वभाव और उनके व्यवहार 

यह भी पढ़े -