जब हम बैठे होते हैं तो Subconsciously हम ऐसी एक्टिविटी करते हैं जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। इससे सामने वाला व्यक्ति आपके स्वभाव के बारे में बहुत

बैठने के ये तरीके बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव कैसा है: इस लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है। किसी इंसान का बॉडी लैंग्वेज उसके बारे में बहुत कुछ बता जाता है। अगर आपको किसी की बॉडी लैंग्वेज पढ़ना आ गया तो आप उसके स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं।

 साइकोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार व्यक्ति के बैठने के, बात करने के, चलने के तरीके से उसके स्वभाव से जुड़ी बहुत सी बातें पता चलती है। इससे उसकी मानसिक स्थिति का भी पता लगाया जा सकता है। आप किस तरह बैठते हैं इससे आपका नेचर, आपकी आदत या फिर आप कैसा महसूस कर रहे हैं इसके बारे में पता चलता है।

बैठने के ये तरीके बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव कैसा है

पैर टांगे (Leg)-

टांगे चलने के काम आता है नाचने के काम आता है किसी को मारने का काम आता है। पर इनकी भाषा समझ लेना तो यह बहुत काम आती है। इंसान के बैठने पर उसके पांव किस तरफ है उससे भी उसके बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

 किसी पार्टी में, किसी फैमिली फंक्शन, किसी इवेंट में या किसी मीटिंग या किसी सोसल गैदरिंग में, जब हम बैठे होते हैं तो Subconsciously हम ऐसी एक्टिविटी करते हैं जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। इससे सामने वाला व्यक्ति आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जान सकता है। एक रिसर्च के अनुसार बैठने की 5 कॉमन पोजीशन होती है। जिससे कि हम जान सकते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है।Read more: Emotional Maturity.html

Knees Togather Feet Apart :

कोई व्यक्ति अपने घुटनों को जोड़कर पैरों को फैला कर रखता है और बार-बार अपने पैरों को फैलाते रहता है तो वह व्यक्ति खुले विचारों वाला होता है। उनके साथ कम्युनिकेट करना बड़ा ही आसान होता है। इनके साथ आसानी से बातें की जा सकती है। मतलब कि यह सभी के साथ घुलमिल कर रहते हैं। नए लोगों के साथ इन्हें पहचान बनाना पसंद होता है यह भी नए व्यक्ति से खुलकर बातें कर सकते हैं। 

इस तरह से बैठने वाले लोग ज्यादा देर तक किसी एक काम पर लक्ष्य केंद्रित नहीं कर पाते। बातें करते समय भी यह विषय को बदलते हैं, एक ही विषय पर लंबे समय तक चर्चा नहीं करते। साथ ही इनका ऐसा मानना होता है कि समय आने पर हर मुश्किल अपने आप हल हो जाएगी। इसीलिए यह उसके पीछे नहीं पड़ते।

 ऐसे लोग एक अच्छे श्रोता होते हैं । और एक गुड सपोर्टर होते हैं चाहे अपना काम छोड़कर भी आपकी मदद क्यों ना करना पड़े, करते हैं। ऐसे लोग किसी के साथ धोखेबाजी करना पसंद नहीं करते यह सच्चे और ईमानदार मित्र के तौर पर जाने जाते हैं।

बैठने के ये तरीके बताते हैं, व्यक्ति का स्वभाव कैसा है
Knees Togather Feet Apart 'V' shape sitting

अगर किसी के पैर 'V' आकार (Extrovert) बनाते हैं जिसमें कि उनका ऐंकल अंदर की तरफ हो तो इसका मतलब है कि वो इंसान लोगों को अपनी तरफ खींचना चाहता है। वह चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उसके करीब आए उससे जुड़े। 

Legs Crossed :

ऐसे लोग बहुत ही सकारात्मक विचारों वाले होते हैं यह लोग नए लोगों पर जल्दी विश्वास नहीं करते और अपने जीवन से जुड़े राज कभी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। इनको देखने पर भले ही लोग मतलबी या फिर अकडू समझते होंगे। जानें: Phobias Name

लेकिन शोध के अनुसार इनका व्यक्तित्व बड़ा शानदार होता है किसी एक जगह पर इन्हें ज्यादा देर तक बैठना या टिके रहना पसंद नहीं होता या किसी का ज्यादा देर तक इंतजार करना भी पसंद नहीं करते चाहे वह जॉब के लिए जाएं या फिर अपने प्रेमी/पार्टनर का इंतजार कर रहे हैं या फिर परिवार के लिए भी क्यों ना हो। अपना समय बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। 

अगर आप इस तरह से बैठते हैं तो अपने आपको सपने देखना अच्छा लगता है आप बहुत ज्यादा क्रिएटिविटी हैं। आपके दिमाग में कई सारे ideas भी होते हैं जो आप दूसरों के साथ शेयर नहीं करते कहा जाए तो इस तरह से बैठने वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं.

Legs Togather :

अगर आप इस पोजीशन में बैठते हैं तो आप मिस्टर परफेक्ट हैं। आप हर काम को सही तरीके से करना जानते हैं। आपको समय बर्बाद करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है और आप अपनी मेहनत को बर्बाद होने नहीं देते इसके लिए जी जान लगाकर काम करते हैं। आप अपने वादे के पक्के व्यक्ति हैं। एक बार किसी को कोई वादा करते हैं तो उसे बखूबी निभाते हैं और यही  कारण हैं आपको ऐसे लोग पसंद आते हैं जो किया हुआ वादा निभाते हैं। चाहे दोस्ती के मामले में होंगे प्यार के मामले में अगर कोई वादे से मुकरता है तो आपको यह बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

साथ- ही आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं और अपनी बातें स्पष्ट तरीके से कहना पसंद करते हैं। आप कड़वी भाषा का प्रयोग भी कर सकते हैं अगर कोई आपको ऐसा करने पर मजबूर करें। आप अपने परिवार और प्यार के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं चाहे फिर वह गलत ही क्यों ना हो।

बैठने के ये तरीके बताते हैं, व्यक्ति का स्वभाव कैसा है

     अगर किसी इंसान के पैर 'सीधे' (indifferent) हैं तो इसका मतलब है कि वो सेटिस्फाइड है। उसको किसी के साथ जुड़ने में या अलग होने में कोई खास फर्क नहीं पड़ता और उसको इंपॉर्टेंस या अटेंशन नहीं चाहिए।

Knees Apart Feet Together :

अगर आप घुटनों को दूर रखकर पैरों को नजदीक करके इस पोजीशन में बैठते हैं तो आप एक तो बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं। आप झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकते साथ आप थोड़े इंट्रोवर्ट या अंतर्मुखी स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। आप ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते आपको किसी विषय को समझने में या उसके ऊपर कॉन्सन्ट्रेट करने में परेशानी होती है। 

इसीलिए आपको उस पर काम करने में मुश्किल होती है। आप लोगों की आलोचनाओं से डरते हैं। इसीलिए किसी के साथ बात नहीं करते और ना ही किसी का अपमान करते हैं। आप कोई भी बात सोच समझकर ही करते हैं। आपकी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका आप ख्याल रखते हैं। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जिससे आपको तनाव का सामना करना पड़ता है । इसे भी पढ़ें: क्या कहता है आपका स्वभाव

कोई भी वेवजह आपको परेशान करें तो आपको गुस्सा आता है। बिना पूछे आपकी कोई चीज उठा लेता है तो आप बुरा मान जाते हैं। ऐसे लोग अपना गुणगान अपने मुख से नहीं करते अपनी राज दूसरों को बताना पसंद नहीं। करते ऐसे लोगों को समझना बड़ा ही मुश्किल होता है। इसलिए लोग इनके विषय में तुरंत कोई फैसला नहीं ले पाते। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। खासकर इनका सीरियस नेचर लड़कियों को लुभाता है। उनके काम में कोई दूसरा व्यक्ति दखल दे दे तो यह बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।

अंतर्मुखी स्वभाव वाले व्यक्ति

 पैरों के बीच 'A' बन रहा हो यानी कि ऐंकल के बीच थम्स के कंपैरिजन में ज्यादा डिस्टेंस हो तो इसका मतलब है कि वो इंसान काफी इंट्रोवर्ट (introvert) है। और रिजर्वड नेचर का है वो नहीं चाहता कि लोग उससे मिले या जुड़े ये अंडरकन्फिडेंट लोगों की जिनमें कॉन्फिडेंट कम होता है उनकी पहचान है।

बैठने के ये तरीके बताते हैं, व्यक्ति का स्वभाव कैसा है
Legs shapes

बात करने वक्त अगर सामने वाला अपने पांव ओपन करके बैठा है तो इसका मतलब है वो 'डोमिनेटिंग' नेचर का है। उसको अपनी चलाना पसंद है वो चाहता है कि चीजें उसके हिसाब से चले वह किसी भी सिचुएशन में इंचार्ज बनना चाहता है।

Dominating Nature

Legs Togather Tilted on One Side :

अगर आप अपने पैरों को जोड़कर एक तरह झुका कर बैठते हैं तो आप आशावादी सोच वाले व्यक्ति हैं। आपको समझ यह होता है कि किसी भी काम में सफलता मिलने का सही समय और सही जगह होती है। आप किस्मत पर यकीन करने वाले व्यक्ति हैं। आपको यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि कोई आपको सिखाए कि कैसे बात करना है और कैसे बर्ताव करना है। आप अपने तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। 

अगर आपको कोई टोकता है तो यह आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, साथ ही आप को साफ सुथरा रहना पसंद होता है। आप की ड्रेसिंग सेंस भी अच्छी होती है। आप अपने गोल्स और लक्ष्य को निश्चित रूप से पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन ऐसा करते वक्त आप अपने परिवार या पार्टनर को दुर्लक्ष्य नहीं करते। आप उनका हमेशा कदर करते हैं जिन्होंने आपका मुश्किल परिस्थिति में साथ दिया है और इसी वजह से आपका लाइफ पार्टनर आप पर हद से ज्यादा भरोसा करता है और वह आपके बिना नहीं रह सकता।

ऐसे अगर कोई अपनी एक टांग अपनी दूसरी टांग के ऊपर रख कर बैठा है लेकिन उनके दोनों पांव नीचे की तरफ है तो इसका मतलब है कि वो इंसान थोड़ा 'क्लोज' नेचर का है। शर्माता है, इंट्रोवर्ट है, साई है। Also see

Legs Togather Tilted on One Side
लेकिन अगर एक टांग दूसरी टांग के ऊपर है और 99° का एंगल बन रहा है तो यह कॉन्फिडेंस का पहचान है वो इंसान कॉन्फिडेंट है।

दूरियां (closeness)-

Define stand duration by Psychologist

कोई इंसान आपसे बात करने वक्त कितनी दूर खड़ा है उससे डिसाइड होता है कि वो आपके लिए क्या फील करता है और आपको क्या अहमियत देता है।

 अगर कोई 6 से 18 इंच की दूरी पर खड़ा हो कर आप से बातें कर रहा है इसका मतलब है कि उनका आपसे बहुत ही क्लोज रिलेशन है या वो आपके साथ बहुत ही कंफर्टेबल है। और यह वही डिस्टेंस है जो गले मिलने वक्त, 👂कान में कुछ कहने वक्त या दूसरे को टच करने वक्त होता है। 

और अगर यह डिस्टेंस डेढ़ फीट से 4 फीट के बीच का इसका मतलब ये होगा कि वह आपके साथ बातें करने में कंफर्टेबल तो है पर उस वक्त में इंटीमिस वाली फीलिंग् नहीं है (just friend)। ऐसा डिस्टेंस सामान्यतः फैमिली मेंबर और फ्रेंड्स में होता है। मतलब कि वह दोस्त तो है पर दिलदार नहीं है। 

और अगर कोई आपसे 4 फीट से 12 फीट की दूरी पर है और से बात कर रहे है आपको देखकर मुस्कुरा रहे है। तो यह समझ ले कि वो आपसे सिर्फ जान पहचान तक ही सीमित रहना चाहते हैं। वो आपसे क्लोज फ्रेंडशिप या क्लोज रिलेशनशिप की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। वो आपके साथ अभी बहुत ज्यादा कंफर्टेबल नहीं है। लेकिन दूसरों को कंफर्टेबल करना और इस डिस्टेंस को कम करना ये भी कला है।

Define stand duration